Sitapur News: सीतापुर में पुलिस पर रिश्वतखोरी और प्रताड़ना का आरोप, युवक की मौत से मचा हड़कंप परिजनों ने ठहराया जिम्मेदार

Sitapur Crime News: सीतापुर में एक युवक की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगे हैं. परिजनों का दावा है कि चौकी इंचार्ज और एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से 50 हजार रुपये की मांग की और लगातार दबाव बनाया. परिवार का आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया. मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है.

सीतापुर में पुलिस पर रिश्वतखोरी और प्रताड़ना का आरोप, युवक की मौत से मचा हड़कंप परिजनों ने ठहराया जिम्मेदार

सीतापुर में पुलिस पर रिश्वतखोरी और प्रताड़ना का आरोप, युवक की मौत से मचा हड़कंप परिजनों ने ठहराया जिम्मेदार

Newzo

• 01:20 PM • 25 Jun 2026

follow google news

Sitapur News: जिले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. कोतवाली देहात के अंतर्गत बड़ागांव चौकी इंचार्ज रामचंद्र यादव और एक दीवान शिव कुमार गंगवार पर अवैध वसूली तथा प्रताड़ना का आरोप लगा है. परिजनों का दावा है कि 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत की मांग और पुलिसिया दबाव से परेशान होकर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, मामला एक प्रेमी युगल की आर्य समाज मंदिर में हुई शादी से जुड़ा बताया जा रहा है. दोनों पक्ष थाना तालगांव क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं. परिजनों का आरोप है कि कोतवाली देहात में तैनात पुलिसकर्मियों ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और परिवार पर दबाव बनाया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी घर पहुंचे और परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया. साथ ही युवक के नाबालिग भाई को अपने साथ कोतवाली ले गए. 

इसके बाद उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई. परिजनों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण मृतक राजू पूरी रकम का इंतजाम नहीं कर सका. आरोप है कि उसने जेवर गिरवी रखकर 10 हजार रुपये जुटाए, लेकिन कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने रकम लेने से इनकार कर दिया और शेष धनराशि की मांग पर अड़े रहे.

परिवार का दावा है कि लगातार दबाव और कथित धमकियों से परेशान होकर युवक मानसिक रूप से टूट गया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.