Sitapur News: सीतापुर में सपा-अखिलेश पर विवादित पोस्टर से बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर, सांसद आनंद भदौरिया ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Sitapur SP Poster Controversy: सीतापुर में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को निशाना बनाते विवादित पोस्टरों ने सियासी माहौल गर्मा दिया. पोस्टरों पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणियों से नाराज सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए. सांसद आनंद भदौरिया ने स्वयं पोस्टर हटाए और प्रशासन को चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने की मांग की.

सीतापुर में सपा-अखिलेश पर विवादित पोस्टर से बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर, सांसद आनंद भदौरिया ने दी तीखी प्रतिक्रिया

सीतापुर में सपा-अखिलेश पर विवादित पोस्टर से बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर, सांसद आनंद भदौरिया ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Newzo

• 02:13 PM • 22 Jun 2026

follow google news

Sitapur SP Poster Controversy: सीतापुर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. शहर के कई स्थानों पर लगाए गए इन पोस्टरों में लाल टोपी साइकिल निशान, यादववाद इनकी पहचान और ठेकेदारी हो या पट्टेदारी, एक जाति की कब्जेदारी जैसी विवादित टिप्पणियां लिखी गई थीं.

यह भी पढ़ें...

इस घटना के बाद सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया. सपा सांसद आनंद भदौरिया मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ हाइड्रा और पोल पर चढ़कर पोस्टर फाड़ दिए. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

सपा सांसद आनंद भदौरिया का बयान-

वहीं, सपा कार्यालय पर हुई कार्रवाई को लेकर भी सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया दी. कार्यालय टूटने पर सपा सांसद ने कहा कि कागजों में हम लोग कहीं न कहीं कमजोर थे, लेकिन यह हम लोगों की भावनाओं से जुड़ा था. पांच-पांच बुलडोजर लगाकर इसे जमींदोज कर दिया गया, जिसे हम लोग कभी नहीं भूलेंगे. समय आने पर जनता भी जवाब देगी और समाजवादी जवाब देंगे.

फिलहाल पूरे मामले को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.