पांच माह से खराब क्रेन के कारण नगर की हाईमास्ट लाइटें बंद, आजाद अधिकार सेना ने नगर विकास राज्य मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

Sitapur Administration News: सीतापुर में पांच माह से खराब पड़ी पावर लिफ्ट क्रेन के कारण कई हाईमास्ट लाइटें बंद हैं. इससे रात में अंधेरा और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. आजाद अधिकार सेना ने नगर विकास राज्य मंत्री से हस्तक्षेप कर जल्द मरम्मत और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है.

Sitapur News

Sitapur News

Newzo

15 Jun 2026 (अपडेटेड: 15 Jun 2026, 05:45 PM)

follow google news

Sitapur Administration News: आजाद अधिकार सेना सीतापुर के जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने नगर पालिका परिषद सीतापुर की प्रकाश व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि नगर में विभिन्न स्थानों पर लगी अनेक हाईमास्ट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं जिससे नागरिकों को रात्रि के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत के लिए प्रयुक्त होने वाली बड़ी पावर लिफ्ट क्रेन लगभग पांच माह से खराब पड़ी है. क्रेन खराब होने के कारण नगर पालिका परिषद हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत नहीं करा पा रही है. छोटी क्रेन से आवश्यक ऊंचाई प्राप्त न होने के कारण मरम्मत कार्य पूरी तरह प्रभावित है.

मिश्रा ने कहा कि आरएसपी इंटर कॉलेज रोड स्थित ब्रह्मपुरी मोड़ सहित नगर के अनेक स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें बंद हैं. अंधेरा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है तथा आम नागरिकों महिलाओं विद्यार्थियों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर को संबोधित तथा जिला अधिकारी चेयरमैन  व अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद सीतापुर एक ई-मेल पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, पत्र में खराब पड़ी क्रेन को शीघ्र ठीक कराने अथवा वैकल्पिक क्रेन की व्यवस्था कर नगर की सभी बंद हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत कराए जाने का अनुरोध किया गया है.

यह भी पढ़ें...अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने किया मांट नहर का औचक निरीक्षण,

आजाद अधिकार सेना ने कहा है कि नगर की प्रकाश व्यवस्था जनसुरक्षा से जुड़ा विषय है. यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन जनहित में आगे की रणनीति तय करने को बाध्य होगा.