Sitapur DM inspection: सीतापुर, हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएम का औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलने पर कार्रवाई

Sitapur news: सीतापुर के हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के निरीक्षण के दौरान डीएम ने गंभीर खामियां पकड़ीं.खराब मशीनें, टीकाकरण में लापरवाही और अभिलेखों की कमी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई.कई कर्मचारियों पर वेतन कटौती और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

Sitapur healthcare negligence

Sitapur healthcare negligence

Newzo

• 05:25 PM • 09 Jun 2026

follow google news

 Sitapur news:  यूपी के सीतापुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव में संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही और व्यवस्थागत कमियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...

जिलाधिकारी ने अभियान के तहत जांच के लिए आई गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उनकी टीकाकरण संबंधी पुस्तिकाओं का अवलोकन किया.इस दौरान एक महिला की पुस्तिका में आवश्यक टीकाकरण दर्ज नहीं पाया गया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से अभियान के अंतर्गत की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली.

निरीक्षण के दौरान ब्लड प्रेशर मशीन खराब स्थिति में मिली.जिलाधिकारी ने मशीन का परीक्षण कर चिकित्सकों से जानकारी ली, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई.स्वास्थ्य सेवाओं में रुचि की कमी तथा अन्य कमियां पाए जाने पर संबंधित एचईओ के 15 दिन का वेतन काटने तथा अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.वहीं, इस लापरवाही के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश जारी किए गए.अभियान से जुड़े चिकित्सकों का भी 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए.

इसके बाद जिलाधिकारी ने एक्सरे कक्ष का निरीक्षण किया.यहां एक्सरे मशीन तो उपलब्ध मिली, लेकिन एक्सरे फिल्म का अभाव पाया गया.पूछताछ के दौरान जिम्मेदार कर्मचारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इतना ही नहीं, एक्सरे कराए गए मरीजों का मोबाइल नंबर भी अभिलेखों में दर्ज नहीं मिला.इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने तथा उसका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता.