Sitapur News: सीतापुर में एक महिला ने अपनी पुत्री के गायब होने के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है. महिला का आरोप है कि मामले में नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और उसकी अनुपस्थिति में पुत्री का मेडिकल कराने का प्रयास किया गया. पीड़िता की मां ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अपनी मौजूदगी में मेडिकल कराए जाने की मांग की है.
ADVERTISEMENT
मामला सीतापुर शहर क्षेत्र का है, जहां स्वरूप नगर निवासी पुष्पा अवस्थी ने अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री अक्टूबर 2025 में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से चली गई थी. महिला का कहना है कि मामले में कुछ लोगों की भूमिका होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई.
प्रार्थिनी ने यह भी आरोप लगाया कि पुत्री के बरामद होने के बाद उसे मिलने नहीं दिया गया और उसकी मौजूदगी के बिना मेडिकल कराने की कोशिश की गई. महिला ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
"मैं चाहती हूं कि मेरी पुत्री का मेडिकल मेरी मौजूदगी में कराया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो. जिन लोगों की भूमिका सामने आ रही है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए."
बाइट:पीड़ित मां पुष्पा अवस्थी
ADVERTISEMENT










