Sitapur News: भरत तिवारी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter Sitapur: सीतापुर में आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की. संगठन ने पीड़ित परिवार को न्याय, दोषियों पर कार्रवाई तथा सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाली सामग्री रोकने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की भी मांग उठाई.

भरत तिवारी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

भरत तिवारी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, आज़ाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

Newzo

• 12:56 PM • 22 Jun 2026

follow google news

Bharat Tiwari Encounter Sitapur: आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के आह्वान पर जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को एक संयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी सीतापुर के माध्यम से सौंपा गया.

यह भी पढ़ें...

बता दें ज्ञापन में बिहार के भोजपुर जनपद के ग्राम बिलौटी निवासी भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग की गई. साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पारदर्शी जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई.

इसके अतिरिक्त ज्ञापन में सोशल मीडिया पर बढ़ती घृणास्पद अभिव्यक्तियों, हिंसा-उकसावे, दुष्प्रचार एवं सामाजिक वैमनस्य को रोकने के लिए स्पष्ट, पारदर्शी एवं संविधानसम्मत राष्ट्रीय नीति बनाए जाने की मांग की गई. संगठन ने कहा कि धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र अथवा राजनीतिक विचारधारा के आधार पर नफ़रत फैलाने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के समान एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए.

आज़ाद अधिकार सेना ने अपने ज्ञापन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर घृणास्पद सामग्री हटाने की समयबद्ध व्यवस्था, शिकायतों के प्रभावी निस्तारण, साइबर निगरानी तंत्र को सशक्त बनाने तथा नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और उत्तरदायी डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया.

संगठन ने कहा कि न्याय, सामाजिक सद्भाव, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है. इसलिए केंद्र सरकार को इन दोनों विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए.

ज्ञापन सौंपने के दौरान चन्द्रभान सक्सेना, प्रदीप कुमार माथुर, राजकुमार श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, रजत शुक्ला राजकुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.