अजय नाथ, नवाब नाथ और गौरव साधु-संत के भेष में करते थे ठगी... बांदा में तंत्र-मंत्र के नाम पर फ्रॉड करने वाले दबोचे गए फिर ये पता चला

सिद्धार्थ गुप्ता

22 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 12:06 PM)

Fake Saint Gang News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में तिंदवारी थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने साधु-संत का वेश बनाकर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाया और नकदी व कीमती सामान ठगने का काम किया. पुलिस ने उनके कब्जे से 75 हजार रुपये से अधिक नकदी, एक कार और एक अवैध तमंचा बरामद किया है.

Banda Fraud Saint Arrest News

Banda Fraud Saint Arrest News

Google CTA

Banda Fraud Saint Arrest News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में तिंदवारी थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने साधु-संत का भेष धारण कर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर नकदी और कीमती सामान की ठगी का खेल चलाया हुआ था. पुलिस ने इनके पास से 75 हजार रुपये से अधिक नकदी, एक कार और एक अवैध तमंचा बरामद किया है.

यह भी पढ़ें...

साधु के भेष में ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार आरोपी साधु का रूप धारण कर लोगों को तंत्र-मंत्र के जरिए धन दोगुना करने का लालच देते थे. इसी दौरान वे अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को बातों में उलझाकर उनकी नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर देते थे. इस गिरोह के तरीके से कई लोग ठगी का शिकार हो चुके थे.

पीड़ित की शिकायत से खुला मामला

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि वह फतेहपुर से बांदा जा रहा था तभी रास्ते में साधु के वेश में मिले एक व्यक्ति ने उसे तंत्र-मंत्र से धन दोगुना करने का लालच दिया. इसी दौरान उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों ने उसे बातों में उलझाकर उसकी गाड़ी से करीब 50 हजार रुपये पार कर दिए. शिकायत के आधार पर तिंदवारी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस की कार्रवाई से हुई गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें गठित कीं. जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय नाथ निवासी मथुरा, नवाब नाथ निवासी गौतमबुद्ध नगर और गौरव नाथ निवासी पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है.

आपराधिक रिकॉर्ड्स की हो रही जांच

तिंदवारी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 75,200 रुपये नकद, एक चार पहिया वाहन और एक अवैध कट्टा बरामद किया गया है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. अब पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या उन्होंने अन्य जिलों या राज्यों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है.