Barabanki News: तेज रफ्तार का कहर, खड़े ट्रक में घुसने से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

Barabanki Road Accident: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं. वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे 26 वर्षीय युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जिससे परिजनों में मातम पसरा है.

 तेज रफ्तार का कहर, खड़े ट्रक में घुसने से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

तेज रफ्तार का कहर, खड़े ट्रक में घुसने से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

Newzo

22 Jun 2026 (अपडेटेड: 22 Jun 2026, 01:04 PM)

follow google news

Barabanki Road Accident: थाना क्षेत्र रामनगर के अंतर्गत रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार ग्राम बिठौरा निवासी सोहन पुत्र उजागर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था. रामनगर-सहादतगंज मार्ग स्थित ग्राम चांदामऊ के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. 

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.