Barabanki News: बाराबंकी में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Barabanki Road Accident: रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकले दीपक पांडे को क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा. जरवल रोड पर रोडवेज बस की भीषण टक्कर ने उनकी सांसें छीन लीं. पीछे रह गई पत्नी, मासूम बेटी और जन्म से पहले ही पिता का साया खो चुका अजन्मा बच्चा.

बाराबंकी में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

बाराबंकी में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Newzo

• 05:10 PM • 18 Jun 2026

follow google news

Barabanki Road Accident: जनपद बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत केसियापुर मजरा लोहटी जई निवासी एक युवक की जरवल थाना क्षेत्र में रोडवेज बस सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

यह भी पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत केसियापुर मजरा लोहटी जई निवासी दीपक पांडे पुत्र अंबिका प्रसाद पांडे उम्र40 जरूरी कार्य से रिश्तेदारी में जाने के लिए अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से निकले थे. बताया जाता है कि वह जरवल कस्बे से होते हुए चोटीपुर गांव की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में जरवल रोड के पास सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही जरवल पुलिस से थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर प्रमोद यादव सब इंस्पेक्टर रामकृपाल हेड कांस्टेबल सोनू कनौजिया कांस्टेबल संजय कुमार कांस्टेबल रामसागर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दीपक पांडे को मृत घोषित कर दिया.

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया आगे रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घर में मातम का माहौल है और गांव के लोग भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.

मृतक के भाई मोहन पांडे ने बताया कि उनका भाई सुबह मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में गया था. रास्ते में रोडवेज बस से हुई दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दीपक अपने पीछे पत्नी कामिनी, पांच वर्षीय बेटी तथा गर्भ में पल रहे बच्चे को छोड़ गए हैं. परिवार के सामने अब गंभीर आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. युवक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है.