Barabanki Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार अधेड़ को मारी टक्कर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Barabanki News: बाराबंकी में दवाई लेने जा रहे 50 वर्षीय साइकिल सवार राजाराम को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया.

 Barabanki Road Accident

Barabanki Road Accident

Newzo

• 05:05 PM • 17 Jun 2026

follow google news

Barabanki News: जनपद बाराबंकी के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के अंतर्गत सूरतगंज मार्ग पर आज बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहाँ एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने साइकिल सवार 50 वर्षीय अधेड़ को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के सेवली पुरवा (भुनड) निवासी राजाराम 50 वर्ष, पुत्र पुत्ती लाल, आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से अपनी दवाई लेने के लिए फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर स्थित मोहम्मदपुर खाला जा रहे थे. वह जैसे ही मार्ग पर आगे बढ़े, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि राजाराम उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. दुर्घटना होते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राजाराम को संभाला और तुरंत एक निजी वाहन की व्यवस्था कर उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सूरतगंज पहुँचाया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने घायल का तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया. हालांकि, राजाराम की हालत बेहद चिंताजनक और गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया. दूसरी ओर, हादसे को अंजाम देने के बाद शातिर बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल समेत मौके से भाग निकला.