जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दौलतपुर पहुंचे, सवा लाख के चश्मे वाले पद्मश्री किसान की मंत्री ने की तारीफ, जानिए खाद की किल्लत पर क्या कहा?

Barabanki Agriculture News: बाराबंकी के दौलतपुर में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फार्महाउस का दौरा कर उनकी आधुनिक खेती की सराहना की. इस दौरान उन्होंने रामसरन वर्मा के सवा लाख रुपये के चश्मे का भी जिक्र किया। खाद की किल्लत के सवाल पर मंत्री ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है.

 Barabanki News

Barabanki News

Newzo

• 06:06 PM • 12 Jun 2026

follow google news

 Barabanki Agriculture News: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाराबंकी जिले के दौलतपुर गांव पहुंचे. उन्होंने विकासखंड हरख क्षेत्र में स्थित पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फार्महाउस का दौरा किया. इस दौरान रामसरन वर्मा ने बुके भेंट कर मंत्री का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें...

फार्महाउस पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केले की उन्नत खेती का अवलोकन किया. उन्होंने किसान रामसरन वर्मा से खेती की आधुनिक तकनीकों और केले की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी ली। दोनों के बीच खेती और किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. मंत्री ने रामसरन वर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वे किसानों को खेती के प्रति प्रेरित कर रहे हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं.

बातचीत के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के सवा लाख रुपये कीमत वाले चश्मे का भी जिक्र किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक ऐसे पद्मश्री किसान हैं जो खेती करके और ईमानदारी की कमाई से सवा लाख रुपये का चश्मा पहनते हैं। मंत्री की यह टिप्पणी वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई.

इस अवसर पर फार्महाउस पर बड़ी संख्या में किसान और कृषि विशेषज्ञ मौजूद रहे. इनमें जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, डॉ. विवेक वर्मा, जैदपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी, संजय वर्मा, नवनीत वर्मा और प्रदीप सारंग सहित कई स्थानीय लोग शामिल थे.

खाद की किल्लत को लेकर सवाल


इसी दौरान मंत्री से क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर सवाल किया. इस पर मंत्री ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है और सब कुछ ठीक है. हालांकि मंत्री ने इस मुद्दे पर विस्तार से जवाब नहीं दिया और इसके बाद अपनी कार का शीशा बंद कर वहां से रवाना हो गए.