Barabanki News: शारदा-गिरजा बैराज से छोड़े गए 2.61 लाख क्यूसेक पानी से बढ़ा सरयू का जलस्तर, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान के करीब पहुंची नदी

Newzo

• 12:14 PM • 23 Jul 2026

Barabanki Flood Alert: बाराबंकी में शारदा और गिरजा बैराज से 2.61 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से सिर्फ 6 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई है. प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

शारदा-गिरजा बैराज से छोड़े गए 2.61 लाख क्यूसेक पानी से बढ़ा सरयू का जलस्तर, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान के करीब पहुंची नदी

शारदा-गिरजा बैराज से छोड़े गए 2.61 लाख क्यूसेक पानी से बढ़ा सरयू का जलस्तर, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान के करीब पहुंची नदी

Google CTA

Barabanki News: नेपाल क्षेत्र में स्थित शारदा और गिरजा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गुरुवार को तहसील रामनगर के घाघरा घाट स्थित एल्गिन ब्रिज (संजय सेतु) पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज 6 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया. केंद्रीय जल आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार नदी का जलस्तर 106.130 मीटर दर्ज किया गया, जिससे तराई क्षेत्र के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें...

जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार गिरजा बैराज का रेड लाइन लेवल 136.78 मीटर है. यहां अपस्ट्रीम जलस्तर 137.95 मीटर और डाउनस्ट्रीम जलस्तर 135.15 मीटर दर्ज किया गया.  बैराज से 1,23,073 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि पिछले 24 घंटे में वर्षा शून्य मिलीमीटर और संचयी वर्षा 717 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई.

वहीं शारदा बैराज का रेड लाइन लेवल 135.49 मीटर है. यहां अपस्ट्रीम जलस्तर 135.95 मीटर और डाउनस्ट्रीम जलस्तर 135.00 मीटर दर्ज किया गया. इस बैराज से 1,38,707 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. दोनों बैराजों से कुल 2,61,780 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाघरा किनारे बसे गांवों में चिंता का माहौल है. किसान अपने खेतों पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि पशुपालक संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. प्रशासन ने भी संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी है.

तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह ने बताया कि स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.