Barabanki News: बाराबंकी में दो मालवाहक वाहनों की भिड़ंत, 4 किमी लंबा जाम, घंटों बाधित रहा हाईवे का आवागमन

Newzo

• 09:48 AM • 23 Jul 2026

Barabanki Accident News: बाराबंकी में लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मालवाहक वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया. हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ. कई घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा. क्रेन की मदद से वाहन हटाने के बाद सुबह आवागमन सामान्य हो सका.

 बाराबंकी में दो मालवाहक वाहनों की भिड़ंत, 4 किमी लंबा जाम, घंटों बाधित रहा हाईवे का आवागमन

बाराबंकी में दो मालवाहक वाहनों की भिड़ंत, 4 किमी लंबा जाम, घंटों बाधित रहा हाईवे का आवागमन

Google CTA

Barabanki Accident News: लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संजय सेतु के समीप बुधवार देर रात दो मालवाहक वाहनों के बीच हुई टक्कर से हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. दुर्घटना में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा ट्रक यूपी-75 एटी-7061 बाराबंकी की ओर से बहराइच जा रहा था. उसी समय सामने से भूसा लदी डीसीएम यूपी-43 टी-3828 आ रही थी. संजय सेतु के पास किसी कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही फंस गए, जिससे पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.

सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. बाद में जरवल पुलिस भी राहत कार्य में शामिल हुई.

भारी वाहनों को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई. कई घंटे तक चले अभियान के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक और डीसीएम को सड़क से हटाया गया. इसके बाद सुबह करीब चार बजे यातायात सामान्य हो सका. जाम के दौरान दोनों दिशाओं में सैकड़ों वाहन फंसे रहे और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.