Barabanki News: सरयू नदी वार्निंग लेवल से ऊपर, लेकिन स्थिति नियंत्रण में, प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग अलर्ट

Newzo

• 11:46 AM • 20 Jul 2026

Barabanki Saryu River Warning Level : सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर सोमवार सुबह वार्निंग लेवल से ऊपर दर्ज किया गया, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. केंद्रीय जल आयोग और जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं. खतरे के निशान से नदी अभी 29 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, जिससे बाढ़ का तत्काल खतरा नहीं है.

 सरयू नदी वार्निंग लेवल से ऊपर, लेकिन स्थिति नियंत्रण में, प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग अलर्ट

सरयू नदी वार्निंग लेवल से ऊपर, लेकिन स्थिति नियंत्रण में, प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग अलर्ट

Google CTA

Barabanki Saryu River Warning Level : तहसील रामनगर के घाघरा घाट स्थित सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर सोमवार सुबह भी वार्निंग लेवल से ऊपर बना रहा, हालांकि नदी की स्थिति फिलहाल पूरी तरह स्थिर और नियंत्रण में है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार सुबह 9:00 बजे नदी का जलस्तर 105.780 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (डेंजर लेवल) से 29 सेंटीमीटर नीचे है. नदी में फिलहाल किसी प्रकार की असामान्य तेजी नहीं देखी गई है और बाढ़ जैसी कोई तत्काल स्थिति नहीं बनी है.

यह भी पढ़ें...

केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी पवन कुमार ने बताया कि कि रविवार को शारदा बैराज और गिरिजा बैराज से लगभग 1.63 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण सोमवार को सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई. इसके बावजूद नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है और लगातार निगरानी की जा रही है. आयोग की टीम निर्धारित अंतराल पर जलस्तर का मापन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है, ताकि किसी भी संभावित बदलाव की जानकारी समय पर मिल सके.

अभी भी खतरे के निशान से नीचे

मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश से नदी में पानी की आवक बढ़ी थी, लेकिन वर्तमान समय में जलस्तर स्थिर रहने से स्थानीय लोगों और किसानों ने राहत की सांस ली है. नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, जिससे बाढ़ की आशंका फिलहाल नहीं है. हालांकि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है.

घाघरा घाट एवं आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीण भी नदी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें.

केंद्रीय जल आयोग और जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहे

अधिकारियों का कहना है कि ऊपरी क्षेत्रों में होने वाली वर्षा और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के आधार पर नदी के जलस्तर में बदलाव संभव है, इसलिए केंद्रीय जल आयोग और जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. यदि जलस्तर में अचानक वृद्धि होती है तो समय रहते आवश्यक सुरक्षा एवं राहत संबंधी कदम उठाए जाएंगे. फिलहाल सरयू नदी की स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में बनी हुई है.