रामनगर में सुभासपा की समीक्षा बैठक, संगठन विस्तार के साथ चुनावी तैयारियों पर मंथन...

UP Elections 2027: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र-267 के भवानी पैलेस में पार्टी की ओर से संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी.

Ramnagar assembly seat

Ramnagar assembly seat

Newzo

• 06:28 PM • 12 Jun 2026

follow google news

 Ramnagar assembly seat:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र-267 के भवानी पैलेस में पार्टी की ओर से संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की और नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी.

यह भी पढ़ें...

डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने रामनगर विधानसभा प्रभारी संजय तिवारी के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत रामनगर विधानसभा सीट से संजय तिवारी के लिए टिकट की मांग की जाएगी.

विधानसभा सह प्रभारी अनिल राजभर के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जयशंकर पाण्डेय को रामनगर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया. इस दौरान राजेश तिवारी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, अवधेश दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष, मनीष पाण्डेय को जिला महासचिव, वंशराज को विधानसभा प्रमुख महासचिव, मयंक तिवारी को विधानसभा उपाध्यक्ष, अमरेश यादव को जिला महासचिव, चंद्र भान वर्मा को जिला सचिव तथा सर्वेश यादव को जैदपुर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने नए पदभार ग्रहण किए.

कार्यक्रम से लौटते समय डॉ. अरविंद राजभर ने ग्राम पंचायत बेहटा निवासी फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित छेदू पुत्र रामप्रसाद से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ित का हाल-चाल जाना और इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. छेदू लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और वर्तमान में ऑक्सीजन के सहारे हैं। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे परिवार को उन्होंने सहायता प्रदान की.

डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर छेदू को बड़े अस्पताल में भर्ती कराकर बेहतर उपचार कराया जाएगा और सरकार स्तर से भी मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. पीड़ित परिवार ने सहायता के लिए उनका आभार जताया.