रायबरेली के बछरावां स्टेशन का निरीक्षण, खामियां देखकर नाराज हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी

Raebareli News: बछरावां रेलवे स्टेशन पर कराए गए नव निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एस.के. श्रीवास्तव उस समय नाराज हो गए, जब उन्हें कई निर्माण कार्यों में खामियां नजर आईं. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, अन्यथा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Raebareli news

Raebareli news

Newzo

• 06:24 PM • 12 Jun 2026

follow google news

Raebareli news: बछरावां रेलवे स्टेशन पर कराए गए नव निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एस.के. श्रीवास्तव उस समय नाराज हो गए, जब उन्हें कई निर्माण कार्यों में खामियां नजर आईं. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, अन्यथा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

शुक्रवार को बछरावां रेलवे स्टेशन पहुंचे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एस.के. श्रीवास्तव ने स्टेशन परिसर का पैदल भ्रमण कर जमीनी हकीकत परखी. इस दौरान करीब दो महीने पहले लगाए गए अधिकांश पौधे सूखे और खराब स्थिति में मिले, जिसे देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित जिम्मेदारों को देखरेख बेहतर करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में बने टिकट काउंटर की ऊंचाई भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। बताया गया कि मुख्य महाप्रबंधक के निर्देश के बावजूद अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है. इस पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तत्काल सुधार कराने का निर्देश दिया.

इसी दौरान पैनल रूम की खिड़की खुली मिली और उसमें लगी रबर बाहर लटक रही थी। यह देखकर अधिकारी ने ठेकेदार को मौके पर बुलाया और कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कमियों को तत्काल दूर किया जाए.

निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि स्टेशन पर जो भी कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्टेशन के लोकार्पण के संबंध में उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जल्द ही तिथि तय की जाएगी.