Raebareli Election news: रायबरेली में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न, आज तय होगा अधिवक्ताओं की 'पंचायत' का नया मुखिया

Newzo

• 01:27 PM • 26 Jul 2026

Raebareli Bar Association Election News: रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. अध्यक्ष समेत सभी पदों के उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो चुका है. रविवार सुबह 9 बजे मतगणना शुरू होगी, जिसके बाद अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था को नया नेतृत्व मिल जाएगा.

रायबरेली में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न, आज तय होगा अधिवक्ताओं की 'पंचायत' का नया मुखिया

रायबरेली में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न, आज तय होगा अधिवक्ताओं की 'पंचायत' का नया मुखिया

Google CTA

Raebareli News: रायबरेली जनपद की सबसे बड़ी अधिवक्ताओं की संस्था 'सेंट्रल बार एसोसिएशन' के वार्षिक चुनाव के तहत शनिवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य अब मतपेटियों में कैद हो चुका है. रविवार होने वाली मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि बार एसोसिएशन की कमान किसके हाथों में जाएगी.

यह भी पढ़ें...

​दीवानी कचेहरी परिसर में शनिवार सुबह आठ बजे से ही मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया. बीच-बीच में हुई बारिश के बावजूद अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में डटे रहे. दोपहर बाद मतदान की रफ्तार में तेजी आई, जो शाम पांच बजे तक निरंतर बनी रही.

​मतदान के दौरान विभिन्न गुटों के दिग्गज रणनीति बनाने और जोड़-तोड़ में जुटे रहे. हालांकि, इस बार आम मतदाताओं का रुझान काफी स्पष्ट नजर आया, जो बदलाव और नए जनादेश के पक्ष में मतदान करते दिखे.

​सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सील हुईं मतपेटियां

​चुनाव अधिकारी डीपी पाल ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई है. समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को चुनाव अधिकारियों और अभिकर्ताओं की मौजूदगी में सील कर स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है. रविवार सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू कराई जाएगी.