Raebareli gold silver price News: रायबरेली सराफा में सन्नाटा, रक्षाबंधन, हरियाली तीज और धनतेरस पर टिकी दुकानदारों की आस

Newzo

• 11:30 AM • 26 Jul 2026

Raebareli Gold Silver News: रायबरेली के सराफा बाजार में सहालग खत्म होते ही कारोबार सुस्त पड़ गया है. रिकॉर्ड ऊंची सोना-चांदी की कीमतों के कारण ग्राहक हल्के आभूषणों की ओर रुख कर रहे हैं. अब व्यापारियों की उम्मीदें रक्षाबंधन, हरियाली तीज और धनतेरस जैसे आगामी त्योहारों पर टिकी हैं.

रायबरेली सराफा में सन्नाटा, रक्षाबंधन, हरियाली तीज और धनतेरस पर टिकी दुकानदारों की आस

रायबरेली सराफा में सन्नाटा, रक्षाबंधन, हरियाली तीज और धनतेरस पर टिकी दुकानदारों की आस

Google CTA

Raebareli News: सहालग का सीजन बीतते ही जिले के प्रमुख सर्राफा बाजारों की रौनक गायब हो गई है. शादी के सीजन में सोने-चांदी के गहनों की जो जोरों पर खरीदारी हो रही थी, उसमें अब अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है. ग्राहकों की चहल-पहल कम होने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें...

​व्यापारियों का कहना है कि सीजन खत्म होने के बाद अब केवल बेहद जरूरी खरीदारी ही हो रही है. वहीं, सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों ने भी ग्राहकों के कदम रोक दिए हैं. बजट बिगड़ने के कारण लोग भारी-भरकम जेवरों से परहेज कर रहे हैं और हल्के वजन की चेन, अंगूठी व कान के टॉप्स जैसे आभूषणों को तरजीह दे रहे हैं.

सर्राफा व्यापारी कुक्कू के अनुसार कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं. रविवार को सोना 10 ग्राम 24 कैरेट ₹1,41,400-1,46,000 के बीच और चांदी ₹2.25 लाख के स्तर पर रही. अब रक्षाबंधन, हरियाली तीज और धनतेरस जैसे आगामी त्योहारों से ही बाजार में दोबारा रौनक लौटने की उम्मीद है.लोकल बाजार के मुताबिक भाव में अंतर संभव है.

अब आगामी तीज-त्योहारों पर टिकीं व्यापारियों की निगाहें

सीजन खत्म होने और मंदी के इस माहौल के बीच अब सर्राफा कारोबारियों की पूरी उम्मीदें आने वाले त्योहारों पर टिक गई हैं. व्यापारियों को आस है कि त्योहारों के आगमन के साथ ही बाजार में एक बार फिर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ेगी और कारोबार को गति मिलेगी