Ramnagar Barabanki news: जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर क्षेत्र के भवानी पैलेस में शुक्रवार को आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित छेदू पुत्र रामप्रसाद से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित का हाल-चाल जाना और इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
ADVERTISEMENT
रामनगर विधानसभा क्षेत्र-267 के कार्यक्रम की बैठक में शामिल होने पहुंचे डॉ. अरविंद राजभर को ग्राम पंचायत बेहटा निवासी छेदू की गंभीर बीमारी की जानकारी मिली. इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर ही उन्होंने पीड़ित से मुलाकात कर उसकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली. छेदू लंबे समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और वर्तमान में उन्हें ऑक्सीजन के सहारे रखा जा रहा है.
बीमारी के चलते छेदू के परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.परिवार लगातार अलग-अलग स्थानों पर इलाज करा रहा है और बेहतर उपचार के लिए प्रयासरत है। पीड़ित की स्थिति को देखते हुए डॉ. अरविंद राजभर ने आर्थिक सहायता प्रदान की और परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी.
छेदू के बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती कराने का दिया आश्वासन
डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर छेदू को बड़े अस्पताल में भर्ती कराकर बेहतर उपचार कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सरकार स्तर से भी इलाज में हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.
कार्यक्रम के दौरान हुई इस मुलाकात में पीड़ित परिवार ने अपनी समस्याओं से डॉ. अरविंद राजभर को अवगत कराया. सहायता मिलने पर परिवार के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उपचार के लिए आगे भी सहयोग मिलता रहेगा.
स्थानीय लोगों ने भी डॉ. अरविंद राजभर द्वारा पीड़ित की मदद किए जाने के प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलना उनके इलाज और जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
ADVERTISEMENT










