5.66 करोड़ की लागत से बने नरैना नाला पुल का लोकार्पण, महादेवा-अयोध्या मार्ग पर सफर होगा

Ramnagar Development News: बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में 5.66 करोड़ रुपये की लागत से बने नरैना नाला पुल का लोकार्पण किया गया. पुल बनने से महादेवा, कोटवाधाम और अयोध्या मार्ग पर आवागमन सुगम होगा. किसानों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी तथा बरसात में आने वाली वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा.

 Barabanki News

Barabanki News

Newzo

• 03:52 PM • 10 Jun 2026

follow google news

Ramnagar Development News: तहसील रामनगर क्षेत्र के मढ़ना गांव स्थित नरैना नाला पर नवनिर्मित पुल का बुधवार को भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया. लगभग 5 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुल का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद सिंह एवं पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. पुल निर्माण से क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी तथा बरसात के दिनों में आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा.

यह भी पढ़ें...

क्या है परियोजना की खासियत

इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि महादेवा-कोटवाधाम-अयोध्या मार्ग पर स्थित इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण सरकार द्वारा कराया गया है. लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जिसे पूरा किया गया है. पुल के लोकार्पण से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तथा धार्मिक और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर यातायात अधिक सुगम होगा.

मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि आज नरैना नाला पुल का लोकार्पण एवं कटका नाला पुल का भूमिपूजन किया गया है. उन्होंने बताया कि यह मार्ग अयोध्या से लोधेश्वर महादेव धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ा हुआ है. सरकार द्वारा क्षेत्र के आवागमन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत और मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि 5.66 करोड़ रुपये की लागत से नरैना नाला पुल, कटका नाला पुल निर्माण तथा दुर्गापुर पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है.

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनंत प्रताप सिंह एवं अजीत पटेल ने बताया कि परियोजना की कुल लागत 5 करोड़ 66 लाख रुपये है, जिसमें पुल निर्माण के साथ प्रभावित किसानों को दिए गए मुआवजे की राशि भी शामिल है. विभागीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराया गया है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने की, जबकि संचालन तेज प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया. इस अवसर पर तेज प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, अरुण प्रताप सिंह उर्फ राहुल, एमएलसी प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष महादेवा अमित सिंह, अमित अवस्थी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश धीमान कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत किया गया तथा क्षेत्रवासियों ने पुल निर्माण के लिए सरकार और लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया.

क्यों महत्वपूर्ण है नरैना नाला पुल

रामनगर क्षेत्र में बरसात के दौरान नालों और जलभराव की समस्या बहुत पुरानी है. यहाँ के निवासियों को आवागमन में बहुत परेशानी होती थी. नरैना नाला पुल बन जाने से अब यह समस्या कम हो जाएगी. स्थानीय लोगों के अलावा, महादेवा धाम, कोटवाधाम और अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को भी यहाँ से गुजरने में आसानी होगी. यह परियोजना इस क्षेत्र की सड़कों और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में बहुत महत्वपूर्ण है.