Ghazipur News: शादी में गया था परिवार, पीछे जल उठा आशियाना, भीषण आग में गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख

Ghazipur Fire News: शादी समारोह में शामिल होने गया परिवार जब लौटा तो उसका आशियाना राख में तब्दील हो चुका था. गाजीपुर के रक्सहा गांव में देर रात लगी भीषण आग ने गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी को निगल लिया. वर्षों की जमा-पूंजी खत्म होने से पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर है.

शादी में गया था परिवार, पीछे जल उठा आशियाना, भीषण आग में गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख

शादी में गया था परिवार, पीछे जल उठा आशियाना,भीषण आग में गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख

Newzo

• 12:14 PM • 22 Jun 2026

follow google news

Ghazipur Fire News: दिलदारनगर क्षेत्र के रक्सहा गांव स्थित राजभर बस्ती में देर रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी और पूरी गृहस्थी को चंद मिनटों में राख कर दिया. आग इतनी विकराल थी कि झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, उमा राजभर का परिवार देर रात पड़ोसी शिव महेंद्र राजभर के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसी दौरान उनकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. गांव में आग लगने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी तथा अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास करने लगे.

सूचना मिलते ही उमा राजभर और उनकी पत्नी इंदु देवी घटनास्थल पर पहुंचे. अपने आशियाने को आग की लपटों में घिरा देख दंपति भावुक हो उठा. ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था.

घटना की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल दानिश अहमद ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं समाजसेवी जमशेद नेता ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.