रात करीब 3 बजे... 16 साल के लड़के ने बड़े भाई अमित गुप्ता, भाभी और भतीजे को मार डाला, गोरखपुर में फैली सनसनी!

गजेंद्र त्रिपाठी

22 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 12:06 PM)

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग पर आरोप है कि उसने अपने ही बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप मच गया है. मामला गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार देर रात हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया.

Gorakhpur Triple Murder Case

Gorakhpur Triple Murder Case

Google CTA

Gorakhpur Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 16 साल नाबालिग ने कथित तौर पर अपने ही बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है. मामला गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार देर रात हुई इस वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया.

यह भी पढ़ें...

रात 3 बजे घर में सोते समय हमला

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है, जब परिवार के तीनों सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान आरोपी छोटे भाई ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. इस हमले में अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनका 3 वर्षीय बेटा रेयान गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए.

मौके पर पहुंची पुलिस

मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके मासूम पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और मामले की जांच शुरू कर दी.

आरोपी हिरासत में लिया गया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.

पारिवारिक विवाद की आशंका

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा, 'प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है.' पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जा रही है.