BJP नेता निधीश कांत भट्ट हुए हनीट्रैप का शिकार, अलीगढ़ में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील VIDEO बनाया फिर मांगे 5 लाख रुपए!

अकरम खान

• 08:51 AM • 11 Aug 2026

अलीगढ़ में बीजेपी महानगर मीडिया प्रभारी निधीश कांत भट्ट को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थकों संग थाने पहुंचे BJP नेता.

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थकों संग थाने पहुंचे BJP नेता.

Google CTA

Aligarh BJP Leader Honeytrap Case: अलीगढ़ में बीजेपी महानगर मीडिया प्रभारी निधीश कांत भट्ट को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है. बन्नादेवी पुलिस के मुताबिक, फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए बीजेपी नेता से संपर्क किया गया और उन्हें फ्लैट दिखाने के बहाने बुलाया गया. आरोप है कि वहां उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए. इसके बाद वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर पैसे वसूले गए. पुलिस के अनुसार पहले दो लाख रुपये लिए गए और बाद में पांच लाख रुपये की मांग की गई.

यह भी पढ़ें...

फेसबुक आईडी से शुरू हुई बातचीत

मामला 30 जुलाई का बताया जा रहा है. निधीश कांत भट्ट की शिकायत पर बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. शिकायत के मुताबिक, फेसबुक मैसेंजर पर एक महिला से उनकी बातचीत शुरू हुई. महिला ने उन्हें फ्लैट दिखाने के बहाने क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर की ओर बुलाया. बीजेपी नेता का आरोप है कि वहां पहले से साजिश रची गई थी. उन्हें कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया गया और नशे की हालत में उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए.

VIDEO वायरल करने की धमकी

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान उनकी सोने की अंगूठी, चेन और 12 हजार रुपये भी निकाल लिए गए. इसके बाद कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू की गई. आरोप है कि वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए पहले दो लाख रुपये लिए गए. इसके बाद आरोपियों की ओर से पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई. साथ ही शिकायतकर्ता को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है.

पुलिस ने दंपती को किया गिरफ्तार

मामले की जांच के बाद बन्नादेवी पुलिस ने श्रवण कुमार और उसकी पत्नी काजल देवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में काजल ने बताया कि अनूप नाम के एक व्यक्ति ने उसे ‘पूजा कुमारी’ नाम से फेसबुक आईडी बनाकर दी थी. पुलिस का दावा है कि इसी फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उन्हें कथित तौर पर जाल में फंसाने और पैसे वसूलने की योजना बनाई जाती थी. पुलिस अब मामले में सामने आए अन्य नामों और उनकी संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है.

मोबाइल में मिले 9 VIDEO

पुलिस ने गिरफ्तार दंपती के पास से दो मोबाइल फोन, चार मोबाइल फोन के बॉक्स और सात आधार कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस का दावा है कि बरामद एक POCO मोबाइल फोन की जांच में शिकायतकर्ता से संबंधित नौ वीडियो मिले हैं. पुलिस इन वीडियो और बरामद सामान को जांच का हिस्सा बना रही है. फिलहाल मामले में पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है.