Ghazipur News: दो वर्षीय बेटी को छोड़ रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Ghazipur News: रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है. पिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है. पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर जांच में जुटी है, जबकि मासूम बेटी मां की राह देख रही है.

 दो वर्षीय बेटी को छोड़ रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

दो वर्षीय बेटी को छोड़ रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Newzo

• 03:37 PM • 19 Jun 2026

follow google news

Ghazipur Crime News: दिलदारनगर थाना क्षेत्र के अरंगी गांव की एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग की है.
   
बिहार के बक्सर जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर गांव निवासी वीर प्रकाश राम ने थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2022 में अपनी पुत्री लिशा प्रकाश उर्फ बिंदू का विवाह अरंगी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के साथ किया था. आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा.

यह भी पढ़ें...

पीड़ित पिता के अनुसार, 16 जून की रात उनकी पुत्री से फोन पर बातचीत हुई थी. अगले दिन ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि लिशा घर पर नहीं है. इसके बाद स्वजनों ने रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. विवाहिता की दो वर्ष की एक पुत्री भी है. थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर सीडीआर के आधार पर जांच की जा रही है.