Ghazipur News: जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग

Newzo

18 Jun 2026 (अपडेटेड: 18 Jun 2026, 02:26 PM)

Ghazipur Village News: गाजीपुर के भक्सी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाली की मार झेल रही है. जगह-जगह गहरे गड्ढों और बिखरी गिट्टी से हादसों का खतरा बढ़ गया है. बरसात में हालात और गंभीर हो जाते हैं. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है.

जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग

जर्जर सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने उठाई निर्माण की मांग

Google CTA

Ghazipur Village News: गाजीपुर जिले के क्षेत्र के भक्सी गांव को विभिन्न प्रमुख मार्गों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति के कारण लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गई है. वर्षों से मरम्मत और निर्माण की अनदेखी झेल रही इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है.

यह भी पढ़ें...

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की क्षतिग्रस्त सतह पर रेलवे पटरियों के पुराने स्लीपरों की गिट्टी बिखेर दी गई है, जिससे राह और अधिक जोखिमभरी हो गई है. पैदल यात्रियों के अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

यह मार्ग थाना रोड, दिलदारनगर-फूली बड़ी नहर और वायरलेस मोड़ को दिलदारनगर-जमानिया मार्ग से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. वहीं दूसरी दिशा में यह सड़क हुसैनाबाद छोटी नहर पुलिया, दरौली मार्ग, मिर्चा और देवईथा गांवों को जोड़ते हुए बिहार सीमा तक पहुंचती है। बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन इसी रास्ते का उपयोग करते हैं.

सड़क की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता अहमद शमशाद खान ने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है.

उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.