Ghazipur News: मोहर्रम को लेकर गाजीपुर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में दिए अहम निर्देश

Ghazipur Peace Committee Meeting: गाजीपुर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की. अधिकारियों ने ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से निकालने, नई परंपरा शुरू न करने और सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने के निर्देश दिए. प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की.

मोहर्रम को लेकर गाजीपुर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में दिए अहम निर्देश

मोहर्रम को लेकर गाजीपुर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में दिए अहम निर्देश

Newzo

• 05:19 PM • 19 Jun 2026

follow google news

Ghazipur Moharram Procession: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को ऑडिटोरियम हॉल में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जनपद के ताजिया आयोजकों, पार्षदों, ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें...

बैठक के दौरान अधिकारियों ने ताजिया जुलूस केवल पारंपरिक एवं निर्धारित मार्गों से निकालने के निर्देश दिए. साथ ही किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई. पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रधानों, पार्षदों एवं आयोजकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया.

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई तथा अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. अधिकारियों ने किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय थाना, क्षेत्राधिकारी अथवा कंट्रोल रूम को सूचना देने के निर्देश दिए.

बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों और आयोजकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि मोहर्रम का पर्व जनपद में पूरी अकीदत, शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.