Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड बाद अब कानपुर में भी एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. महाराजपुर थाना क्षेत्र में सिर्फ भूसे का बकाया पैसा मांगने पर दूसरे समुदाय के दबंगों ने एक सोनू सिंह नाम के एक युवक को अगवा कर लिया. आरोप है कि आरोपियों ने गोलू सिंह को पूरी तरह नग्न करके बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए. इस ऑन-क्राइम वारदात के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है. आक्रोशित परिजनों ने हत्यारोपियों की तुरंत गिरफ्तारी न होने तक शव उठाने से साफ इनकार कर दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त न्याय की मांग की है.
ADVERTISEMENT
'पैसा देने के बहाने बुलाया और दी थी अंजाम भुगतने की धमकी'
मृतक की पहचान महाराजपुर के रहने वाले गोलू सिंह के रूप में हुई है जो डीसीएम गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. गोलू ने कुछ समय पहले दूसरे समुदाय के इसाक नाम के व्यक्ति के यहां भूसा पहुंचाने का काम किया था जिसके पैसे बकाया थे.
परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार '15 तारीख को इसाक ने अपने दोस्त नदीम के साथ मिलकर गोलू को पैसे देने के बहाने अपने पास बुलाया. वहां पैसों को लेकर विवाद हुआ तो गोलू वापस घर आ गया. इसके बाद आरोपी इसाक ने गोलू के घर पर फोन कर धमकी दी कि अपने बेटे को समझा लो, नहीं तो बहुत बुरा होगा. उसी शाम करीब 4 बजे गोलू जब किसी काम से बाहर निकला तो रास्ते में इसाक, नाजिम और छोटे नाम के युवकों ने उसे दबोच लिया.' आरोप है कि तीनों ने मिलकर गोलू के कपड़े उतारे, उसे नंगा किया और तड़पा-तड़पाकर मार डाला.
पोस्टमार्टम में खुली हत्या की पोल
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे शव को हाइवे के किनारे फेंककर भाग निकले. पुलिस को जब लावारिस लाश मिली तो शुरुआती तौर पर इसे सड़क हादसा मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हालांकि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो डॉक्टरों ने बेरहमी से पीटकर की गई हत्या की पुष्टि की. घटना के तीन दिन बाद बदहवास ढूंढते हुए पहुंचे माता-पिता ने कपड़ों के जरिए अपने लाडले के शव की पहचान की.
'जब तक इंसाफ नहीं तब तक नहीं उठेगी लाश'
इस बर्बरता को लेकर मृतक के गांव और परिवार में भारी आक्रोश है. मृतक की मां ने रोते हुए गुस्से में कहा 'मेरे बेटे की दो साल पहले ही शादी हुई थी. अभी कोई बच्चा भी नहीं है. मैं उसकी विधवा बहू को कहां लेकर जाऊं? जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते मैं अपने बेटे की बॉडी यहां से नहीं उठाने दूंगी.'
वहीं मृतक की पत्नी ने भी रो-रोकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हत्यारों को गाजियाबाद जैसी ही कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है और मांग पूरी न होने पर थाने के बाहर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है.
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सनसनीखेज वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कानपुर पुलिस के हाथ खाली हैं और कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. इस सुस्त कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं. मामले पर जानकारी देते हुए एसीपीआशुतोष सिंह ने बताया कि 'मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी इसाक और उसके साथियों के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.'
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात है.
ADVERTISEMENT










