Sitapur News: उत्तर प्रदेश के पुराने सीतापुर से मछली मंडी होकर घंटाघर मुख्य बाजार जाने वाला जर्जर पुल की जगह अब नए पुल (आशिक हुसैन ब्रिज) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. बीते दो दिनों से बारिश की वजह से यह कार्य बंद था.पुल के बन जाने से पुराने शहर से मछली मंडी और मुख्य बाजार जाने वाली 50 हजार की आबादी को फायदा पहुंचेगा. साथ ही इस पुल को बनाने में लगभग चार करोड़ की लागत आएगी.
ADVERTISEMENT
शासन से स्वीकृति मिलने के बाद 29 जनवरी को तोड़ा गया था पुल
ब्रिटिश हुकूमत में करीब 100 साल पहले बने इस पुल की लंबाई लगभग 25 मीटर थी. काफी पुराना होने और वाहनों का लोड बढ़ जाने से पुल जर्जर हो गया था.ऐसे में पुल को कई बार बंद भी करना पड़ा. पीडब्लूडी विभाग ने शासन को नए पुल बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा था. निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था. शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बीती 29 जनवरी को पुल तोड़ दिया गया था. जिसके बाद से पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.
पुल की रेलिंग पूरी तरह से हो गई थी क्षतिग्रस्त
वहीं नया चौड़ा पुल बनने से मोहल्लों के हजारों लोगों को काफी फायदा होगा.क्योंकि अभी शहर की मुख्य बाजार जाने के लिए वाल्दा या गुरूद्वारा रोड होकर जाना पड़ता है जिसमें समय भी काफी लग जाता है और अक्सर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है. पुल को जोड़ने वाली सड़क का एक किनारा धंसने लगा था. पुल की रेलिंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. हालांकि उसके दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगी हुई थी. इस पुल से रोजाना दो हजार से ज्यादा लोग निकलते थे.
नया पुल 7 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा: एई ज्योतेन्द्र सिंह
पीडब्ल्यूडी के एई ज्योतेन्द्र सिंह ने बताया कि मछली मंडी जाने वाला GG पुल काफी पुराना हो गया था. पुल की जर्जर हालत को देखते हुए शासन को नए पुल का प्रस्ताव भेजा गया था जिसके स्वीकृत होने के बाद टेंडर आदि प्रक्रिया की गई. जिसकी जगह पर नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. नया पुल सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा.
लगभग 50 हजार लोगों की एक तरह से है लाइफ लाइन
सीतापुर के कजियारा, कोट, मिरदही टोला, फत्तन सराय, तरीनपुर, मुंशीगंज, मन्नी चौराहा को सीधे घंटाघर से जोड़ता है. जबकि पुल के दूसरे छोर पर मछली मंडी, सादिकपुरवा, घंटाघर, वाल्दा कॉलोनी, गदियाना, तामसेनगंज आदि मोहल्ले हैं. लगभग 50 हजार लोगों की एक तरह से लाइफ लाइन है.
ADVERTISEMENT









