मथुरा में बड़ी कार्रवाई, एंटी नारकोटिक्स टीम ने 26 कट्टों में भरा लाखों का डोडा पाउडर पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

Mathura News Today: मथुरा: एंटी नारकोटिक्स और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3.5 कुंतल डोडा पाउडर बरामद. थाना राया क्षेत्र में ट्रक से तस्करी कर ले जाई जा रही इस खेप की कीमत 16 लाख रुपये आंकी गई है.

Mathura News

Newzo

• 12:58 PM • 07 Apr 2026

follow google news

Mathura News Today: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टीम और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. टीम ने एक ट्रक से भारी मात्रा में 3.5 कुंतल डोडा पाउडर बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रूपये आंकी गई है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध तस्करी के लिए डोडा पाउडर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान ट्रक में 26 कट्टों में भरा डोडा पाउडर बरामद हुआ. मौके से ट्रक चालक सहित संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गांजे की सप्लाई किन-किन शहरों में की जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह कहां से लाया गया था और इसकी अंतिम डिलीवरी कहां होनी थी.आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का खुलासा होने की उम्मीद है.