आखिर कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट? जानें क्या कहता है अब तक का ये ट्रेंड

दीक्षा सिंह

• 12:25 PM • 07 Apr 2026

CBSE Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के 43 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के मध्य तक जारी हो सकते हैं.

CBSE Board Result Update

CBSE Board Result Update

Google CTA

CBSE Board Result Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) के लाखों छात्र अपने अपने बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं. रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस साल रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आने की संभावना है. लेकिन सटीक तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.  

यह भी पढ़ें...

कब आ सकता है रिजल्ट?

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में जारी कर सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में संभावना जताई गई है कि 25 से 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी हो सकता है. वहीं कुछ अन्य सूत्रों के मुताबिक मई तक परिणाम आने की उम्मीद है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई फाइनल डेट जारी नहीं की गई है. ऐसे में छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखना चाहिए.

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी की जरूरत होगी.  छात्र UMANG ऐप और DigiLocker के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

43 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

इस साल देशभर में 43 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया. इनमें लगभग 25 लाख छात्र कक्षा 10वीं के और करीब 18.5 लाख छात्र कक्षा 12वीं के शामिल रहे. देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर इन परीक्षाओं का आयोजन किया गया.

आधिकारिक अपडेट का करें इंतजार

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय मीडिया स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें. रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें.