11 साल छोटी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ पवन सिंह ने किया रोमांस, गाने में दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

यूपी तक

• 03:27 PM • 07 Oct 2026

पवन सिंह और नीलम गिरी का नया भोजपुरी गाना ‘बिहारी के दम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और पवन सिंह का दबंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, जबकि गाना ट्रेंड कर रहा है.

Pawan singh and Neelam Giri

Pawan singh and Neelam Giri

Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो इंटरनेट का पारा अपने आप चढ़ जाता है. एक बार फिर पावर स्टार अपने नए धमाकेदार गाने 'बिहारी के दम' को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है 40 साल के पवन सिंह और उनसे उम्र में करीब 11 साल छोटी खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री. हाथ में बंदूक ताने पवन सिंह का टशन और बांहों में नीलम गिरी की अदाएं देखकर फैंस पूरी तरह क्रेजी हो गए हैं.

यह भी पढ़ें...

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

गाने की रिलीज के साथ ही नीलम गिरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पवन सिंह संग कुछ बेहद रोमांटिक और सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नीलम, पावर स्टार की बांहों में पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं पवन सिंह एक हाथ से नीलम को थामे और दूसरे हाथ में बंदूक ताने अपने स्वैग' में दिख रहे हैं. तस्वीरों के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने फायर और हार्ट वाले इमोजी की बारिश कर दी है.

ऑरेंज इंडो-वेस्टर्न में गॉर्जियस दिखीं नीलम

गाने में दोनों का लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. नीलम गिरी ऑरेंज कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं. वहीं पवन सिंह कैजुअल अवतार में भी बेहद हैंडसम और डैशिंग नजर आ रहे हैं. उम्र में 11 साल के अंतर के बावजूद पर्दे पर दोनों की ट्यूनिंग और रोमांटिक केमिस्ट्री इतनी शानदार बैठ रही है कि फैंस लगातार इस जोड़ी की तारीफें कर रहे हैं.

फैंस का मिला बेपनाह प्यार, इंटरनेट पर गाना कर रहा ट्रेंड

'बिहारी के दम' गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है. पवन सिंह के फैंस उनके इस नए अंदाज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. दर्शकों का कहना है कि बात जब स्वैग और स्क्रीन प्रेजेंस की आती है तो पवन सिंह का आज भी कोई मुकाबला नहीं है. कुल मिलाकर 'बिहारी के दम' ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार का सिक्का आज भी मजबूती से चलता है.

ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे की 'बीवी हो तो ऐसी' का ट्रेलर आउट, फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ दिखेगी एंटरटेनिंग केमिस्ट्री