Saharanpur Police Action: अपराध नियंत्रण के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना फतेहपुर पुलिस ने एक जिला बदर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई.
ADVERTISEMENT
आज पुलिस टीम ने अनुज उर्फ घोसी पुत्र सुभाष निवासी ग्राम मुसैल, थाना फतेहपुर को मुजफ्फरपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से जिला बदर घोषित है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर में मुकदमा यूपी गुंडा एक्ट और 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है. अभियुक्त के खिलाफ चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर धाराओं में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास सामने आता है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे समय पर न्यायालय में पेश किया जाएगा.इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनय शर्मा सहित उपनिरीक्षक बबलू कुमार, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, बबलू राणा और कांस्टेबल धनुज कुमार की टीम शामिल रही.
ADVERTISEMENT









