Saharanpur Viral Video: सहारनपुर में बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

Newzo

• 04:06 PM • 08 Jun 2026

Saharanpur Viral News: सहारनपुर के मानकमऊ गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग हाजी तासिन के साथ उनके बेटे द्वारा कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. थाना कुतुबशेर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है. साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

 Saharanpur News

Saharanpur News

Google CTA

Saharanpur Viral News: सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ग्राम मानकमऊ में एक बुजुर्ग पिता के साथ उनके ही बेटे द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, लगभग 70 वर्षीय हाजी तासिन के साथ उनके बेटे द्वारा मारपीट की गई. घटना का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की. वीडियो सामने आने के बाद थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई.पुलिस के अनुसार, प्रकरण की जांच प्रभारी निरीक्षक कुतुबशेर द्वारा की जा रही है. जांच के दौरान सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है. 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच के उपरांत प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल मामले में जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पक्षों की बात सुनी जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोग बुजुर्ग के साथ न्याय की मांग कर रहे हैं.