Etawah Police Encounter: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस और एक खूंखार दरिंदे के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. यह एनकाउंटर बलरई थाना क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस ने 45 साल के आरोपी अजब सिंह को घेराबंदी कर गोली मार दी. गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. अजब सिंह पर आरोप है कि उसने एक 9 साल की मासूम बच्ची को लालच देकर उसका अपहरण किया और फिर पूरी रात उसे बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की. इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी.
ADVERTISEMENT
खाने-पीने का लालच देकर किया अपहरण
इस खौफनाक वारदात की शुरुआत 9 सितंबर 2026 को हुई. बरलई थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 9 साल की बेटी घर से कुछ दूर खेत की तरफ जा रही थी. आरोप है कि रास्ते में अजब सिंह नाम के शख्स ने बच्ची को खाने-पीने की चीजों का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गया. इसके बाद आरोपी ने पूरी रात उस मासूम बच्ची को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बच्ची रातभर घर नहीं लौटी, जिससे परिवार वालों की चिंता बढ़ गई.
अगले दिन सड़क किनारे बदहवास मिली बच्ची
बच्ची के गायब होने के बाद परिवार वाले रातभर उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. अगले दिन दोपहर करीब 2-3 बजे पास के गांव के कुछ लड़के किसी समारोह में जा रहे थे, तभी उन्होंने बच्ची को सड़क किनारे बदहवास हालत में घूमते हुए देखा. लड़कों ने बच्ची को पहचान लिया और तुरंत इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी. परिवार वालों के पहुंचने पर बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
इस खौफनाक वारदात के बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थीं. देर रात बरलई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अजब सिंह ब्रह्माणी मंदिर से पीहरपुर खारजा नहर पुल की तरफ जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली. खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी अजब सिंह के बाएं पैर में जा लगी. पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और खोखे भी बरामद किए हैं.
ADVERTISEMENT










