चाचा और चचेरे भाइयों ने घेरकर अक्षय सिंह को भाले और कांता से वार कर मार डाला, क्यों दी ऐसी भयानक मौत?

UP News: यूपी के हरदोई में जिस तरह से अक्षय सिंह को मारा गया, उसने सभी को दहला दिया. इस क्राइम की असल वजह जानने के लिए 4 साल पहले की जो घटना हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे जान आप चौंक जाएंगे.

Hardoi News

प्रशांत पाठक

10 Feb 2026 (अपडेटेड: 10 Feb 2026, 06:51 PM)

follow google news

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई के बेहटा गोकुल थाने के बलेहरा गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है. यहां आज सुबह सरेआम एक युवक को मार दिया गया. उसे बड़ी ही बेरहमी से मारा गया. भाले और कांता से युवक पर तब-तक वार किए गए, जब तक की वह मर नहीं गया. इस दौरान आस-पास लोग भी थे. मगर किसी की भी हिम्मत उसे बचाने की नहीं हुई और आरोपी युवक को घेरकर उसपर धारदार हथियार चलाते रहे. इसके बाद सभी आरोपी फरार भी हो गए.

यह भी पढ़ें...

इतनी दरिंदगी…. 

मृतक का नाम 36 वर्षीय अक्षय सिंह है. हत्या का आरोप अक्षय के रिश्ते के चाचा अजीत सिंह उर्फ पिंकू सिंह, अंकित सिंह और उनके अन्य साथियों पर है. जिस तरह से अक्षय को मारा गया है, उसने ग्रामीणों में भी दहशत फैला दी है. बहुत ही दरिंदगी के साथ उसे मारा गया है.

अपने ही क्यों बने दुश्मन?

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक और आरोपियों की आपस में रिश्तेदारी है. मृतक भतीजा है तो वहीं मुख्य आरोपी चाचा और चचेरे भाई हैं. बताया जा रहा है कि 4 साल पहले मृतक का भाई अभय सिंह अपने चचेरे भाई आरोपी अंकित सिंह की पत्नी को अपने साथ भगा ले गया था. इसके बाद से ही वह दोनों गांव नहीं आए. मगर इसके बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद रहने लगा. इसके बाद मृतक भी अपने भाई अजय के साथ चला गया. 1 साल पहले ही मृतक, उसका भाई और भाई की पत्नी हिमाचल से लौटे और हरदोई में रहने लगे. मगर इनकी मां गांव में ही रहती थीं.

भाई मिल गया तो उसे ही मार डाला

मृतक के चाचा और उनके बेटे मन में रंजिश पाले हुए थे. बताया जा रहा है कि उन्हें बदला तो अभय सिंह ले लेना था. मगर गांव में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए उसका भाई अक्षय गांव आ गया. इस दौरान जब वह आज सुबह शौच के लिए जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया. इस दौरान वह अपनी जान बचाने के लिए भागा भी. उसने चिल्लाया भी. मगर आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसे मार डाला.

एसपी ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर अशोक मीणा (एसपी हरदोई) ने बताया, पूर्व की रंजिश के चलते अक्षय सिंह को मारा गया है. आरोप गांव के ही अजीत सिंह उर्फ पिंकू सिंह, अंकित सिंह व अन्य कुछ व्यक्तियों पर है. घटना स्थल की जांच की गई है. आरोपी मृतक के चाचा और चचेरे भाई हैं. केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.