अतुल ने की शादी और फिर संबंध बनाने की जिद, मना करने पर युवती को दी ऐसी सजा, दिल दहल जाएगा

प्रशांत पाठक

• 10:28 AM • 17 May 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित बर्बरता और मारपीट किए जाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है.

Hardoi News, Uttar Pradesh Crime, Beniganj Case, Atul Case, Minor Girl Case, Forced Marriage Allegation, Crime News India, UP Police Investigation

Hardoi News (Photo: Representational)

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित बर्बरता और मारपीट किए जाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है. परिजनों का कहना है कि आरोपी काफी समय से किशोरी पर बात करने और शादी करने का दबाव बना रहा था.
पलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लेने का दावा किया है. जानकारी के मुताबिक घटना 11 मई की बताई जा रही है. पीड़िता अपने चाचा की शादी के कार्यक्रम में मां के साथ गई थी. देर रात परिवार के लोग शादी समारोह में मौजूद थे, तभी मां ने उसे घर जाकर बच्चों को देखने के लिए भेजा था. आरोप है कि रास्ते में गांव के ही अतुल नाम के युवक ने किशोरी को जबरन पकड़ लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गया. पीड़िता और उसकी मां के अनुसार आरोपी लंबे समय से लड़की पर संबंध और शादी के लिए दबाव बना रहा था.

यह भी पढ़ें...

इनकार करने पर मारपीट और गंभीर आरोप

परिजनों के मुताबिक जब किशोरी ने आरोपी से संबंध रखने से मना कर दिया तो उसने उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि युवक ने किशोरी को रस्सी से बांध दिया और उसके साथ गंभीर दुर्व्यवहार किया. घटना के बाद किशोरी घायल हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची और घर के दरवाजे पर गिर पड़ी. इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे. परिवार का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को सामान्य मारपीट मानकर मुकदमा दर्ज किया और मेडिकल भी कराया.

मेडिकल रिपोर्ट में छह चोटों का जिक्र

पीड़िता की मां का आरोप है कि उन्हें यह ठीक से पता नहीं था कि पुलिस ने शिकायत में क्या लिखा था. बाद में जब परिवार ने मीडिया के सामने गंभीर आरोपों की जानकारी दी तो मामला चर्चा में आया. इसके बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की. जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में शरीर पर छह जगह चोटों का जिक्र किया गया है. बाद में किशोरी को दोबारा मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.

आरोपी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थीं और उसे हिरासत में लिया गया है. हरियावा सीओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक नए मेडिकल और जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.