मुंह से लड़की के नाजुक अंगों को बेरहमी से काटा...हरदोई से प्यार में पागल आशिक की रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत आई सामने

यूपी तक

17 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Up News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र से एकतरफा प्यार में पागल एक युवक की रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत सामने आई है.

Hardoi News

Hardoi News (Representational Photo)

Google CTA

Up News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र से एकतरफा प्यार में पागल एक युवक की रोंगटे खड़े कर देने वाली हैवानियत सामने आई है. यहाँ अपने चाचा के शादी समारोह से देर रात घर लौट रही एक 17 वर्षीय लड़की को गांव के ही एक युवक ने जबरन अगवा कर लिया. आरोप है कि युवक ने पहले लड़की को एक पेड़ से बांध दिया और फिर उस पर शादी करने का दबाव बनाते हुए बेरहमी से पीटा. जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. उसने लड़की के नाजुक अंगों को अपने मुंह से बेरहमी से काट डाला. इसके बाद वह लड़की को लहूलुहान हालत में मौके पर ही छोड़कर भाग निकला. 

यह भी पढ़ें...

गंभीर हालत में घर पहुंची पीड़िता

लड़की किसी तरह तड़पते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. बदहवास परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर बेनीगंज कोतवाली पहुंचे. लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझने के बजाय इसे दबाने की कोशिश की. पुलिस ने केवल मामूली मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लड़की का मेडिकल कराकर औपचारिकता पूरी कर ली.

परिजनों के खुलासे के बाद हरकत में आई पुलिस

जब परिजनों ने देखा कि आरोपी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है, तो उन्होंने लड़की के नाजुक अंगों के साथ हुई इस भयानक हैवानियत का मामला सबके सामने उजागर कर दिया, जिसके बाद  पुलिस ने तुरंत मामले में गंभीर धाराएं जोड़ीं और लड़की को दोबारा मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा. पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है.