बच्चे की दवा के लिए एटा की अनीता चौहान बदमाशों से गजब भिड़ीं फिर ये सब हुआ

यूपी तक

17 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

UP News: एटा में एक बुजुर्ग महिला की बहादुरी की मिसाल सामने आई है. यहां महिला अपने बच्चे की दवा से भरा बैग बचाने के लिए दो बदमाशों से अकेले भिड़ गई.

Etah News, Anita Chauhan, UP Crime News, Uttar Pradesh Police, Woman Bravery, Robbery Attempt, Police Encounter, Viral CCTV Video

Etah News

Google CTA

UP News: एटा में एक बुजुर्ग महिला की बहादुरी की मिसाल सामने आई है. यहां महिला अपने बच्चे की दवा से भरा बैग बचाने के लिए दो बदमाशों से अकेले भिड़ गई. बता दें कि ये पूरा मामला 6 और 7 मई की रात की है.  अब महिला का बदमाशों से भिड़ते हुए सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है और लोग महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि महिला की हिम्मत और साहस के बाद एटा पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों का हाफ एनकाउंटर किया बल्कि बहादुर महिला को सम्मानित भी किया.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अनीता चौहान नाम की महिला अपने बच्चे की दवा लेकर जा रही थीं. तभी दो बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की. महिला ने बिना डरे दोनों बदमाशों का डटकर मुकाबला किया. महिला की बहादुरी और सतर्कता के चलते पुलिस को भी बदमाशों तक पहुंचने में मदद मिली. बाद में एटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हाफ एनकाउंटर कर दिया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने किया महिला को सम्मानित

बता दें कि अब पुलिस ऑफिस एटा में (एसएसपी एटा) इलामारन ने महिला अनीता चौहान को सम्मानित भी किया. इस दौरान एसएसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा यूपी पुलिस और एटा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.