हाथरस में एक महीने पहले ही हुई थी इस लड़की की शादी, अब पति के साथ शारीरिक संबंध को लेकर कैमरे पर क्या बोलने लगी!

Hathras Marriage Dispute: हाथरस में एक युवती ने शादी के एक महीने बाद अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. युवती ने पुलिस के सामने कई व्यक्तिगत और पारिवारिक कारण बताए, जबकि पति शादी में हुए लाखों खर्च और टूटते रिश्ते से दुखी है.

राजेश सिंघल

• 06:28 PM • 01 Feb 2026

follow google news

Hathras Marriage Dispute: उत्तर प्रदेश के हाथरस शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के मात्र एक महीने बाद ही एक युवती ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. युवती अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई और पति से अलग होने की जिद पर अड़ गई.

यह भी पढ़ें...

इस मामले से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट में नीचे देखिए लड़की ने होश उड़ाने वाले क्या दावे किए

शारीरिक संबंधों से नाखुश महिला ने पुलिस चौकी में काटा हंगामा! Viral Video

हाथरस की कैलाश नगर बस्ती से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसने सामाजिक चर्चाओं को गर्म कर दिया है. आगरा की रहने वाली एक युवती की शादी एक महीने पहले हाथरस के एक युवक से हुई थी. अब उसने अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया है.  युवती ने पुलिस के सामने पति के साथ न रहने के कई कारण गिनाए.

युवती का आरोप है कि वह अपने पति के साथ शारीरिक संबंधों को लेकर खुश नहीं है. उसने ऑन-कैमरा कहा कि कई व्यक्तिगत और पारिवारिक कारण हैं जिनकी वजह से वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती. रिपोर्ट के अनुसार, युवती पति के सांवले रंग को लेकर भी असंतुष्ट थी. युवती ने स्पष्ट किया कि वह कोर्ट-कचहरी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहती और पुलिस चौकी के स्तर पर ही समझौता कर इस रिश्ते को खत्म करना चाहती है. 

पति का पक्ष - शादी में खर्च हुए लाखों, अब हो रहा है दुख

हाथरस के कैलाश नगर निवासी पति, एक बेकरी में काम करता है. उसने अपनी व्यथा सुनाई है. पति का कहना है कि शादी दोनों पक्षों की मर्जी से हुई थी और शादी से पहले उसे पसंद किया गया था. उसे समझ नहीं आ रहा कि अब अचानक क्या बदल गया. पति ने बताया कि शादी में ढाई से तीन लाख रुपये खर्च हुए थे. अब शादी टूटने के कगार पर है, जिससे वह काफी दुखी और मानसिक तनाव में है.

पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने-बुझाने और सुलह कराने की कोशिश की गई, लेकिन युवती अपने फैसले पर अडिग रही. अंततः उसने पति से अलग रहने का रास्ता चुना.

यह भी पढ़ें: बेटी का एडमिशन आंगनबाड़ी में कराने वाले चित्रकूट के DM पुलकित गर्ग को जानिए, इनकी कहानी प्रेरणादायक

    follow whatsapp