हाथरस में स्टेज पर डिंपल चौधरी के साथ हुई बदतमीजी, हरियाणवी डांसर ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ही युवक को जड़ दिया तमाचा!

राजेश सिंघल

06 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Haryanvi Dancer Dimple Choudhary Controversy: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हरियाणवी स्टेज डांसर के साथ कार्यक्रम के दौरान बदसलूकी का मामला सामने आया है.

 Haryanvi Dancer Dimple Choudhary Controversy

Haryanvi Dancer Dimple Choudhary Controversy News

Google CTA

Haryanvi Dance Dimple Choudhary News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक हरियाणवी स्टेज डांसर के साथ कार्यक्रम के दौरान बदसलूकी का मामला सामने आया है. घटना उस समय हुई जब हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रही थीं. इसी दौरान एक युवक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की, जिसके बाद डांसर ने मंच पर ही उसका विरोध करते हुए थप्पड़ मार दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें...

जन्मदिन समारोह में देने पहुंची थीं प्रस्तुति

जानकारी के अनुसार, डिंपल चौधरी 3 जून को हाथरस के सासनी क्षेत्र के नगला नाई गांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में प्रस्तुति देने पहुंची थीं. लाइव परफॉर्मेंसके दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी बीच एक युवक मंच के पास पहुंचा और कथित रूप से डांसर के साथ बदतमीजी कर दी. घटना से नाराज डिंपल चौधरी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए युवक को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया.

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

डिंपल चौधरी ने अपने साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है. वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया. सोशल मीडिया पर कई लोग डांसर के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. डीएसपी हिमांशु माथुर के अनुसार, डांसर के साथ अभद्रता करने के आरोप में युवक को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं ली गई थी. ऐसे में कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.