गाजियाबाद के होटल में ऐसा क्या हुआ जो रात को ही बुलानी पड़ी पुलिस? कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सभी रह गए सन्न

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित अंश होटल में 18 वर्षीय युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और युवती के साथ ठहरे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

UP Tak

Photo Source - AI Generated

मयंक गौड़

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 05 Jun 2026, 01:28 PM)

follow google news

Ghaziabad News: विजयनगर थाना क्षेत्र के भूड़ रेलवे रोड स्थित 'अंश होटल' में एक 18 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में युवती के साथ ठहरे एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें...

दोपहर में आए थे, रात को मिली मौत की खबर

जानकारी के मुताबिक, विजयनगर क्षेत्र की सुंदरपुरी की रहने वाली करीब 19 वर्षीय युवती गुरुवार दोपहर को एक युवक के साथ अंश होटल में आई थी. दोनों ने वहां एक कमरा लिया था. देर रात करीब 10:30 बजे होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि कमरे के अंदर युवती फंदे से लटकी हुई है.

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी.

अलग-अलग समुदाय का मामला

शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है. हालांकि घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतका हिंदू समुदाय से थी, जबकि उसके साथ होटल में रुका युवक मुस्लिम समुदाय का है. 

इसी के चलते पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर घटना से जुड़े तथ्यों पर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

होटल कर्मचारी द्वारा सूचना दी गई थी कि एक युवती ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), कोतवाली