बकरीद पर जहां असद ने मारा था सूर्या चौहान को वहां आज जुम्मे की नमाज के दिन कैसा है माहौल

यूपी तक

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

Surya Chauhan Murder Case

Surya Chauhan Murder Case

Google CTA

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. यह कदम नवनीत विहार निवासी युवक सूर्या चौहान की हत्या के बाद बढ़े तनाव और लोगों में आक्रोश को देखते हुए उठाया गया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराजगी का माहौल है.

यह भी पढ़ें...

सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद बढ़ा तनाव

जानकारी के अनुसार, खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी निवासी सूर्या चौहान पर 28 मई को बकरीद के दिन चाकू से हमला किया गया था. हमले के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार बढ़ाया जा रहा है.

पुलिस जांच और शुरुआती खुलासे

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी असद और मृतक सूर्या चौहान एक-दूसरे के परिचित थे और दोनों के बीच बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था. यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया और कथित तौर पर इसी के चलते चाकू से हमला किया गया. जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी असद का एनकाउंटर हो गया था.