मुजफ्फरनगर में ससुर के प्राइवेट पार्ट पर बहू सैयदा ने किया था हमला, अब पड़ोसियों ने ‘असली’ कहानी बता दी

यूपी तक

• 09:00 AM • 19 Jul 2026

Daughter-in-law Attack on Sasur: मुजफ्फरनगर में बहू द्वारा ससुर पर ब्लेड से हमले के मामले में नया मोड़ आया है. पड़ोसियों ने बहू के छेड़छाड़ के आरोपों का समर्थन किया. जबकि ससुर ने इसे संपत्ति हड़पने की साजिश बताया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Daughter-in-law Attack on Sasur: Muzaffarnagar News

Daughter-in-law Attack on Sasur: Muzaffarnagar News

Google CTA

Daughter-in-law Attack on Sasur: यूपी के मुजफ्फरनगर में ससुर के प्राइवेट पार्ट पर बहू सैयदा ने ससुर जाकिर के प्राइवेट पार्ट पर हमलाकर हर किसी को चौंका दिया.  इस खौफनाक वारदात के बाद जहां ससुर ने बहू पर घर हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है. वहीं अब इस मामले में पड़ोसियों की बेहद चौंकाने वाली गवाही सामने आई है. मोहल्ले के लोगों और पड़ोस की महिलाओं ने खुलकर बहू का समर्थन किया है. पड़ोसियों का साफ कहना है कि 23 साल की बहू सैयदा काफी समय से अपने ससुर जाकिर की हरकतों से परेशान थी और उसने मोहल्ले में कई लोगों को इस प्रताड़ना के बारे में बताया भी था. लेकिन किसी ने उसकी चीख नहीं सुनी.

यह भी पढ़ें...

सबको पता था कि बहू के साथ गलत हो रहा है- सैयदा के पड़ोसी

सफीपुर पट्टी इलाके में हुई इस घटना के बाद जब मीडिया और पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पड़ोस की महिलाओं ने घर के भीतर चल रहे कथित शोषण के काले सच को उजागर किया. पड़ोस में रहने वाली महिला नाजरा ने कैमरे पर साफ शब्दों में बताया कि आरोपी बहू सैयदा इस प्रताड़ना से पूरी तरह तंग आ चुकी थी. उसने मोहल्ले के कई लोगों को पहले ही रो-रोकर बताया था कि उसका ससुर उसके साथ ज्यादती कर रहा है.

नाजरा नाम की एक पड़ोसी महिला के मुताबिक, सैयदा ने कई बार मदद की गुहार लगाई. लेकिन समाज और मोहल्ले के लोगों ने उसकी सच्चाई को सुनना जरूरी नहीं समझा. किसी ने भी ससुर की हरकतों पर आपत्ति नहीं जताई, जिसके बाद बहू का सब्र का बांध टूट गया.

ससुर उठा रहा था अकेलेपन का फायदा!

मोहल्ले के लोगों के अनुसार, 23 साल की सैयदा के दो मासूम बच्चे हैं. उसका पति शहजाद परिवार के पालन-पोषण के लिए हरियाणा में किराए पर रिक्शा चलाता है और ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था. घर में सिर्फ सैयदा, उसके बच्चे और उसका 67 साल के ससुर जाकिर ही रहते थे. सैयदा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को जब पति घर पर नहीं था तो ससुर ने एक बार फिर उसके साथ जबरदस्ती और छेड़खानी करने की कोशिश की. खुद को बचाने और ससुर को सबक सिखाने के लिए उसने घर में रखे ब्लेड से ससुर के प्राइवेट पार्ट पर सीधा वार कर दिया.

अस्पताल के बेड से ससुर ने दी सफाई

दूसरी तरफ खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल में भर्ती ससुर जाकिर ने पड़ोसियों और बहू के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. ससुर का कहना है कि 'मैं कल ही हरियाणा से आया था.जब मैं पेशाब करने गया तो बहू ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और मुझे खींचकर ब्लेड मार दिया.'

बुजुर्ग ससुर ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसने बेटे-बहू को संपत्ति से बेदखल कर रखा है. इसलिए बहू उसे बदनाम करके पूरे घर पर अकेले कब्जा करना चाहती है. ससुर के मुताबिक, बहू की हरकतों की वजह से उसकी पत्नी की भी सदमे से मौत हो चुकी है.

लिखित शिकायत का इंतजार कर रही पुलिस

मौके पर पहुंचे बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीआरबी के जरिए ससुर के प्राइवेट पार्ट पर हमले की सूचना मिली थी. इसके बाद तुरंत घायल को इलाज के लिए भिजवाया गया और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है.पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शुरुआती पूछताछ में महिला ने ससुर पर कई महीनों से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. हालांकि अभी तक ससुर या उसके परिवार की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि जैसे ही तहरीर मिलेगी वैसे ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.