संभल में खेड़ेश्वर महादेव मंदिर के पास था मजार... प्रशासन ने बताया उसे अवैध, चल गया बुलडोजर

अभिनव माथुर

05 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Sambhal Illegal Mazar Demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बाघऊ गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया.

Sambhal Illegal Mazar Demolition

Sambhal Illegal Mazar Demolition News

Google CTA

Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बाघऊ गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. यह निर्माण खेड़ेश्वर महादेव मंदिर के पास सरकारी ‘ऊसर’ भूमि पर किया गया था. कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की भारी मौजूदगी रही, जिससे पूरा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें...

अवैध कब्जे की पुष्टि के बाद चला अभियान

मामला बबराला थाना क्षेत्र के बाघऊ गांव का है, जहां सरकारी गाटा संख्या 592 की भूमि पर लगभग 24 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से मजार बनाए जाने की पुष्टि राजस्व विभाग की जांच में हुई थी. इस दौरान लेखपाल की रिपोर्ट में कब्जे को अवैध पाया गया, जिसके बाद ग्राम सभा की शिकायत पर उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई शुरू की गई. इससे पहले भी नायब तहसीलदार और एसडीएम विकास चंद्र की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की थी और अवैध निर्माण की पुष्टि की थी.

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुलडोजर एक्शन

जांच रिपोर्ट और पैमाइश के बाद मजार की देखभाल करने वाले अजीज को नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद तहसीलदार कोर्ट ने इस अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया. आदेश के खिलाफ मजार कमेटी ने जिलाधिकारी न्यायालय में अपील दायर की थी, जिसे 3 जून को खारिज कर दिया गया. सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की और बुलडोजर से निर्माण को हटा दिया गया.

डीएम और एसपी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान संभल के जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई मौके पर मौजूद रहे. उनके साथ राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल भी तैनात था. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज रावत और चार थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर लगाया गया. इसके अलावा बबराला थाना प्रभारी निशांत राठी सहित पीएसी के जवान भी मौजूद रहे, जिससे पूरी कार्रवाई बिना किसी बाधा के पूरी हो सकी.