'खान सर बिहार का नटवरलाल है...', कोचिंग विवाद के बीच फैजल खान के चाचा इमरान अहमद ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बड़ी बात!

राम प्रताप सिंह

06 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Faisal Khan News: पटना में हाल ही में खान ग्लोबल कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच हुए विवाद के बाद मशहूर शिक्षक खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके पैतृक गांव से जुड़े एक पारिवारिक विवाद ने मामला और गर्मा दिया है.

Khan Sir Controversy News

Khan Sir Controversy News

Google CTA

Khan Sir Controversy News: पटना में हाल ही में खान ग्लोबल कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच हुए विवाद के बाद मशहूर शिक्षक खान सर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके पैतृक गांव से जुड़े एक पारिवारिक विवाद ने मामला और गर्मा दिया है. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के रहने वाले और खुद को खान सर का पट्टीदार चाचा बताने वाले इमरान अहमद ने उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर मामला अदालत में चल रहा है और इसी विवाद के कारण रिश्तों में काफी तनाव है.

यह भी पढ़ें...

पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर लगाए आरोप

इमरान अहमद का कहना है कि मैं सगा पाटीदार हूं. दोनों के बीच पुश्तैनी मकान को लेकर के मामला हाई कोर्ट में चल रहा है दीवानी न्यायालय से हारे हुए हैं वे हमको परेशान करने के लिए कोई ऐसा स्तर नहीं है जो उन्होंने छोड़ा है हमको बर्बाद करने के लिए किसी तरह से हमको बर्बाद कर दिया जाए.यह आदमी शिक्षक नहीं है पूरी तरह से बिहार का नटवरलाल है इसके अंदर शिक्षक के कोई गुण ही नहीं है यह ड्रामेबाजी कलाबाजी करके बच्चों को शिक्षा देना बरगलाना पटना में नौटंकीबाजी करना है. हमने भी कुछ दिन पहले देखा था अंजना ओम कश्यप जी का इंटरव्यू इसमें उन्होंने सारे टीचरों के लिए बात नहीं कही कुछ नौटंकी बाज नटवरलाल ड्रामेबाज टाइप के जो शिक्षक हैं उनके लिए उन्होंने बात कही और मुझे यह सही भी लगा और पूरी तरह से बात इस पर सही खरी उतरती है यहा वही नटवरलाल है जो दो कौड़ी का है इसका कोई स्तर नहीं है.

इसका ऐसा इवेंट रहता है कि चाहता है कि हम मीडिया में बने रहे वीवज मिले हमको पैसा मिलता रहे इसने अरबों खरबों रुपए की जमीन भाटपार रानी में खरीदा गया है कई दर्जन मकान भाटपाररानी में हो गया इसकी ईडी से जांच होनी चाहिए भारत सरकार से मैं मांग करता हूं इसकी जांच होनी चाहिए यह जो वर्चस्व की लड़ाई पटना में चल रही है इसने जानबूझकर दूसरे को डोमिनेन्ट करने के लिए अपने को पॉपुलर बनने के लिए खुद गोली चलवाया ताकि हम पॉपुलर होंगे वयूज़ मिलेगा लोग जुड़ेंगे और मैं ऊपर जाऊंगा पैसा मिलेगा. इसका सभी इवेंट प्रायोजित होता है वह बहुत ही गिरा हुआ आदमी है गिरफ्तारी होना चाहिए दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए. हमारे परिवार के खिलाफ कुछ भी करवा कर सकता है हमारे परिवार की हत्या भी करा सकता है कई बार का हो चुका है इसके पिताजी बशीर खान घूम-घूम कर कहता हैं कितने माफियाओं का खर्च चलाता हूं यह कोचिंग माफिया है.

पटना विवाद पर भी उठाए सवाल

इमरान अहमद ने हाल ही में पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद को लेकर भी सवाल खड़े किए. उनका आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम चर्चा और लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है. हालांकि इन आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. इमरान ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की.

स्थानीय निवासी ने भी रखी अपनी राय

वहीं भाटपाररानी के ही रहने वाले बजरंगी राय ने बताया कि जब मैं कभी सुनता हूं कि पटना वाले यह पटना वाले तो है नहीं यह देवरिया के भाटपाररानी के रहने वाले जो अपने आर्थिक स्थिति भविष्य को देखते हुए पटना में शिफ्ट हो गए जो हमारे राजनीतिक मित्र बशीर भाई के लड़के हैं फैजल खान अपना कोचिंग चला रहे है पटना में. मुकदमा दर्ज होना ना होना हम दोनों बात कर रहा हूं किसी भी व्यक्ति साथ.वहां गलती हुआ है उनके अंगरक्षक फायर किए हैं इसलिए फैजल को मानना चाहिए हमारे कोचिंग की तरफ से गलती हुई है.