हमारे पूर्वज यहां…संभल जामा मस्जिद के सामने वाली जगह पर अब कश्यप समाज ने किया चौंकाने वाला दावा

UP News: संभल में जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है. जिस जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है, उसके बराबर में एक खाली जगह पड़ी हुई है. अब उस जमीन को लेकर कश्यप समाज आगे आया है. कश्यप समाज के लोगों ने उस जमीन को अपना बताया है.

Sambhal, Sambhal News, Sambhal Jama Masjid, Sambhal Police, UP News, संभल, संभल न्यूज, जामा मस्जिद, संभल जामा मस्जिद, यूपी न्यूज

अभिनव माथुर

30 Dec 2024 (अपडेटेड: 30 Dec 2024, 12:51 PM)

follow google news

UP News: संभल में जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी का निर्माण हो रहा है. जिस जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है, उसके बराबर में एक खाली जगह पड़ी हुई है. अब उस जमीन को लेकर कश्यप समाज आगे आया है. कश्यप समाज के लोगों ने उस जमीन को अपना बताया है.

यह भी पढ़ें...

कश्यप समाज ने दावा किया है कि खाली पड़ी जमीन कुछ समय पहले उनकी थी. यहां मंदिर भी था और पूजा-पाठ होती थी. यहां पेड़ भी था, जिसकी पूजा की जाती थी. मगर दूसरे समुदाय के लोगों ने पेड़ काट दिया. कश्यप समाज के लोगों ने दावा किया है कि यहां उनके समाज का तीर्थ स्थान था. उनका कहना है कि उनके पूर्वज प्राचीन समय से ही यहां पूजा-पाठ करते आए हैं. यहां मंदिर था. ऐसे में अब ये जमीन उनके समाज को दी जाए और यहां पूजा-पाठ शुरू हो.  

एएसपी से की मांग

कश्यप समाज की तरफ से दावा किया गया है कि इस स्थान को काफी समय पहले अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था और कश्यप समाज को यहां पूजा करने से अराजक तत्वों ने रोक दिया था. उनके लोगों को यहां आने से भी रोक दिया जाता था. बता दें कि समाज के लोगों ने अब एएसपी श्रीशचंद्र को ज्ञापन सौंपा है. कश्यप समाज के लोगों द्वारा मांग की गई है कि ये जमीन समाज को वापस दी जाए और यहां फिर से पूजा-पाठ शुरू करवाई जाए. 

एएसपी क्या बोले?

कश्यप समाज के दावे के बाद अब एएसपी श्रीशचंद्र ने इस मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, जामा मस्जिद के सामने प्रस्तावित पुलिस चौकी के बराबर में एक खाली मैदान है, जिसपर कश्यप समाज के लोगों ने दावा किया है. उन्होंने आगे कहा, कश्यप समाज के लोगों ने दावा किया है कि यहां आंवसे का पेड़ काटा गया. वह यहां फिर से पूजा-पाठ शुरू करना चाहते हैं. इस मामले की जांच की जाएगी. 

बता दें कि संभल में इससे पहले भी कुछ फर्जी प्रपत्र तैयार करके बैनामा के मामले सामने आए हैं.