गाजियाबाद में असद के एनकाउंटर के बाद मृतक सूर्या चौहान की मां बोलीं- 'अभी 1 ही मारा गया है, बचे हुए 6 का भी हो एनकाउंटर'

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद मृतक सूर्य चौहान की मां का पहला रिएक्शन सामने आया है.

सूर्या चौहान की मां व सूर्या चौहान (फाइल फोटो)

यूपी तक

31 May 2026 (अपडेटेड: 31 May 2026, 03:00 PM)

follow google news

Ghaziabad Asad Encounter News: गाजियाबाद में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद मृतक सूर्या चौहान की मां का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा, "मैं बाबा योगी, पीएम मोदी और अपने पुलिस डिपार्टमेंट को धन्यवाद करना चाहती हूं जो उन्होंने मेरी मांग पूरी करी, पर अभी मांग पूरी नहीं हुई है. अभी जो मेन आरोपी था वही मारा गया है.  अभी 6 आरोपी और हैं उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए और सबके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए."

यह भी पढ़ें...

'सातों ही मुख्य आरोपी हैं, सबको मौत के घाट उतारना चाहिए'

जब सूर्या की मां से पूछा गया कि असद ही मुख्य आरोपी बताया जा रहा था, तो उन्होंने कहा कि जो कोई काम करता है और उसके साथ जो बंदा होता है, वो भी गुनहगार होता है. उन्होंने वारदात का जिक्र करते हुए बताया, "एक नहीं थे, दो-तीन ने मेरे बच्चे के हाथ पकड़े, किसी ने चाकू... 7 बंदे थे. सातों ही मुख्य आरोपी हैं. सातों को भी मृत्यु के घाट उतारना चाहिए और सबके घरों पे बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए."

'17 साल के नवयुवक को ईद के दिन खुलेआम मार दिया'

बचे हुए आरोपियों के फुल एनकाउंटर की मांग करते हुए परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा कि अगर कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा. उन्होंने घटना का दर्द बयां करते हुए कहा, "एक नवयुवक जो 17 साल का था, उसे ईद के दिन बकरे की जगह मेन रोड पे खुलेआम सबके सामने 3 बजे छुरा घोंप के मार दिया जाता है. ये लोग भय का माहौल बनाना चाहते हैं. अगर ये बख्शे गए तो देश और समाज के लिए घातक बनेंगे. इन्हें धरती पर रहने का कोई अधिकार नहीं है."

फिलहाल, इस शुरुआती एनकाउंटर की कार्रवाई से पीड़ित परिवार पूरी तरह संतुष्ट नजर आ रहा है, लेकिन उनका साफ कहना है कि न्याय तभी पूरा होगा जब सभी 7 आरोपियों का अंत होगा.