ईद पर असद, नवाब, फरहान, आतिफ, शारिक ने सूर्या चौहान को बुलाकर बेरहमी से मार डाला? दरिंदगी ऐसी की पैरों से जमीन खिसक जाए

यूपी तक

30 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Ghaziabad Khorada Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में ईद के दिन एक 17 वर्षीय युवक सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. गंभीर रूप से घायल सूर्या की नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

ghaziabad teen murder, surya murder video, cctv murder footage, teenage boy killing, group stabbing attack, ghaziabad crime update

सूर्या चौहान, मृतक (फाइल फोटो)

Google CTA

Ghaziabad Khorada Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में ईद के दिन एक 17 वर्षीय युवक सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. गंभीर रूप से घायल सूर्या की नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

ईद के दिन गली में घेरकर किया गया हमला

मृतक की पहचान नवनीत विहार खोड़ा निवासी 17 वर्षीय सूर्या चौहान के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार यह घटना 28 मई 2026 की शाम करीब 3:30 बजे की है. बताया गया कि सूर्या चौधरी स्कूल के पास गली में मौजूद था, तभी असद, नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक समेत अन्य युवकों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर सूर्या पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिजन पहुंचे मौके पर, अस्पताल में तोड़ा दम

हमले के दौरान शोर सुनकर सूर्या की मां और भाई यश चौहान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने सूर्या को गंभीर हालत में छोड़ दिया. उसे तुरंत नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में तनाव फैल गया.

पुरानी रंजिश और बदले की आशंका

जानकारी के अनुसार मृतक सूर्या और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और कुछ महीने पहले इनके बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि उसी रंजिश के चलते सूर्या को फोन कर बुलाया गया और फिर सुनियोजित तरीके से उस पर हमला किया गया. चश्मदीदों के मुताबिक घटना से पहले कुछ युवकों ने विवादित टिप्पणी भी की, जिसके बाद हमला किया गया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस बल तैनात और जांच जारी

घटना के बाद खोड़ा क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी भी पहुंचीं. पुलिस के अनुसार इस मामले में 3 नामजद और 2 अन्य संदिग्ध सहित कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है. एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों की सख्त कार्रवाई की मांग की

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बताया जा रहा है कि हमले से पहले आरोपी युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसे सुनियोजित तरीके से घेरकर मारा गया. परिवार ने मांग की है कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है.