गाजियाबाद में 17 साल के हिंदू लड़के सूर्या को 4-5 लड़कों ने समझौते के लिए बुलाया फिर चाकुओं से गोद डाला! पूरा मामला होश उड़ा देगा

यूपी तक

30 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 साल के हिंदू लड़के सूर्या की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब इस घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है.

ghaziabad teen murder, surya murder video, cctv murder footage, teenage boy killing, group stabbing attack, ghaziabad crime update

सूर्या, मृतक (फाइल फोटो)

Google CTA

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 साल के हिंदू लड़के सूर्या की हत्या का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब इस घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है. वीडियो में 4-5 युवक सूर्या को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद उस पर हमला किया जाता है. घटना 28 मई की बताई जा रही है. सूर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. परिजनों का आरोप है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं बल्कि पहले से रची गई साजिश का हिस्सा थी.

यह भी पढ़ें...

विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया, फिर किया हमला

परिवार के मुताबिक सूर्या का कुछ युवकों के साथ पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद को खत्म करने और बातचीत करने के नाम पर उसे एक स्थान पर बुलाया गया. जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद कई युवकों ने उसे घेर लिया. इसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल सूर्या को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. परिजनों का कहना है कि हमले की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी और इसमें कई लोग शामिल थे.

CCTV फुटेज ने बढ़ाई मामले की गंभीरता

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज ने पुलिस की जांच को नई दिशा दी है. वीडियो में कुछ युवक गली के अंदर सूर्या को रोकते दिखाई देते हैं. इसके बाद उसके साथ हाथापाई होती है और फिर हमला किया जाता है. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग डर की वजह से बीच-बचाव नहीं कर सके. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले. परिवार का कहना है कि हत्या में कुल 7 लोग शामिल हैं और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए. मृतक के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है.

कई टीमें जांच में जुटीं, सुरक्षा बढ़ाई गई

सूर्या की हत्या के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है. अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को लेकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं सूर्या की मौत के बाद उसके परिवार में शोक का माहौल है.