संभल में DJ पर डांस कर रही थीं दलित महिलाएं तभी ताहिर, अरकान और फुरकान ने किया शर्मनाक काम, फिर जो हुआ...

संभल के असमोली में शादी के दौरान महिलाओं से अभद्रता का विरोध करने पर मुस्लिम समुदाय के युवकों ने पथराव किया. पुलिस ने ताहिर और उसके दो बेटों सहित 4 पर केस दर्ज किया है.

Sambhal Crime News

अभिनव माथुर

13 Apr 2026 (अपडेटेड: 13 Apr 2026, 02:03 PM)

follow google news

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मदाला गांव में एक दलित परिवार की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने डीजे पर डांस कर रही महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया. विरोध करने पर युवकों ने नोएडा से आए मेहमानों के साथ मारपीट की और पत्थर बरसाए. घटना का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें...

डांस के दौरान छेड़छाड़ फिर ये सब हुआ

जानकारी के मुताबिक, मदाला गांव निवासी राजू के घर पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था. घर की महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं. तभी गांव के ही ताहिर, अरकान और फुरकान वहां पहुंचे और महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी. नोएडा से शादी में शामिल होने आए मेहमान सुरेंद्र सिंह ने जब इस अभद्रता का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी युवक खुलेआम पत्थर फेंकते और हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

पुलिस ने 4 के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही असमोली थाना पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अब वायरल वीडियो के जरिए अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है.

असमोली थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की है. नोएडा निवासी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर ताहिर और उसके दो बेटों समेत कुल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश जारी है.